Move to Jagran APP

दोस्त की हत्या के मामले में भोजपुरी संगीतकार व गायक गिरफ्तार

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने यूटूयब पर कई चैनल चलाने वाले भोजपुरी संगीतकार संतोष कुमार व उसके साथी भोजपुरी गायक विकी सी को अपने एक दोस्त संगीतकार मुकेश की हत्या के आरोप में बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों ने मुकेश की हत्या नवादा हाउसिग कंप्लेक्स स्थित उनके फ्लैट में गला दबाकर की और बिहार फरार हो गए। आरोपित अपने साथ म्यूजिक स्टूडियो में प्रयुक्त होने वाले साजो सामान भी ले गए। पुलिस ने ये तमाम सामान बरामद कर लिए हैं। आरोपितों ने हत्या की वारदात को आठ जून की रात अंजाम दिया था। हत्या के इस मामले को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज व टेक्नीकल सर्विलांस का अहम योगदान रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 09:32 PM (IST)
दोस्त की हत्या के मामले में भोजपुरी संगीतकार व गायक गिरफ्तार
दोस्त की हत्या के मामले में भोजपुरी संगीतकार व गायक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मोहन गार्डन थाना पुलिस ने यूटयूब पर कई चैनल चलाने वाले भोजपुरी संगीतकार संतोष कुमार व उसके साथी भोजपुरी गायक विकी को अपने एक दोस्त संगीतकार मुकेश की हत्या के आरोप में बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों ने मुकेश की हत्या नवादा हाउसिग कंप्लेक्स स्थित उनके फ्लैट में गला दबाकर की और बिहार फरार हो गए। आरोपित अपने साथ म्यूजिक स्टूडियो में प्रयुक्त होने वाले साजो सामान भी ले गए। पुलिस ने ये तमाम सामान बरामद कर लिए हैं। आरोपितों ने हत्या की वारदात को आठ जून की रात अंजाम दिया था। हत्या के इस मामले को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज व टेक्नीकल सर्विलांस का अहम योगदान रहा।

loksabha election banner

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि आरोपित संतोष व विकी को छपरा जिला के सारण शहर में अच्छा काम नहीं मिल रहा था। स्थिति ऐसी हो गई कि सारण में इन्होंने जो चैनल के कार्यालय के लिए जो कमरा लिया था, उसका किराया भी ये अदा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में दोनों ने दिल्ली आकर भविष्य संवारने का फैसला किया। दोनों यहां आकर मुकेश के साथ रहने लगे। संतोष यूट्यूब पर कई चैनल चलाता था। इसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में थी। उसने करीब एक हजार गीतों में संगीत देने का कार्य किया था। वहीं विकी भी करीब 50 भोजपुरी गाना गा चुका था। उसके स्टेज शो भी बिहार में होते रहते थे। दिल्ली में आने के बाद तीनों ने एक साथ मिलकर काम करना शुरू किया। लेकिन मुकेश का रवैया इनके साथ सही नहीं था। संतोष ने यूट्यूब चैनलों का पासवर्ड मुकेश को दिया था, जिसका इस्तेमाल कर मुकेश संतोष के गीतों को डिलीट करने के लिए करता था। यहां तक कि उसके चैनल को ब्लॉक भी कर दिया। संतोष को पैसों की सख्त जरूरत थी, लेकिन मुकेश पैसे नहीं दे रहा था। मुकेश विकी को हमेशा डांटता रहता था। विकी ने भोजपुरी में एक गीत मुकेश के साथ मिलकर तैयार की। मुकेश ने इस गाने को रिलीज कर दिया लेकिन बदले में मिलने वाले पैसे विकी को नहीं दे रहा था और एक गीत को जानबूझकर चैनल पर रिलीज नहीं कर रहा था। विकी सभी के लिए खाना बनाता था, लेकिन मुकेश खराब खाना बनाने की बात कहकर संतोष को डांटता रहता था। मुकेश के व्यवहार से दोनों तंग आ चुके थे। अंत में आठ जून की रात दोनों ने मिलकर मुकेश की हत्या गला दबाकर कर दी। इसके लिए कंप्यूटर के तार का इस्तेमाल किया गया। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर टेबल के नीचे छुपा दिया और फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.