Move to Jagran APP

'भारत माता की जय' बनावटी बहस का मुद्दा: नजीब जंग

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि उन्होंने जेएनयू परिसर में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन नहीं किया है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 12 Apr 2016 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 07:42 AM (IST)
'भारत माता की जय' बनावटी बहस का मुद्दा: नजीब जंग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कहा है कि भारत माता की जय पर की जा रही बहस बनावटी है। उन्हें भारत माता की जय कहने से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान और देश की पूजा में फर्क होता है।

loksabha election banner

सबसे पहले भारतीय बनने की है जरूरत: नजीब जंग

एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में जंग ने कहा, ‘मैं हर सुबह अपनी 95 साल की मां के पैर छूता हूं, क्या यह उनकी पूजा है? मुझे लगता है कि विवादों के बीच लोग भाषा और शब्दों का सही मतलब खो रहे हैं।

पूजा के कई आयाम हैं और भारत माता की जय कहना अपने देश की पूजा है, लेकिन यह अलग तरह की पूजा है।’ उपराज्यपाल ने कहा, मैं किसी समुदाय या मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करता। देश के नागरिकों को हक है कि वह चाहें तो भारत माता की जय न बोलें, इससे वे देशविरोधी नहीं हो जाते।

लो दिल्ली विधानसभा की डायरी से ही गायब हो गया नजीब जंग का नाम

मेरा मानना है कि लोगों को अपने देश की निंदा नहीं करनी चाहिए। देश निर्माण देश के युवाओं की निर्माण प्रक्रिया का ही हिस्सा होता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का एक शेर ‘वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है’ पढ़कर अपनी बात पूरी की। बता दें कि केजरीवाल उन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाते रहे हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते दिनों हुए विवाद के बारे में जंग ने कहा कि वहां के कुलपति एम. जगदीश कुमार नए हैं। उन्हें व्यवस्थित होने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। हमारी बातचीत हुई है। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करना चाहिए था।

उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में कहा, ‘कन्हैया को मार्गदर्शन की जरूरत है। मैंने कई युवा नेताओं को देखा है। कन्हैया अच्छा भाषण देता है पर मैं उसकी तारीफ नहीं करता।’

'भारत माता की जय' पर हो रही बहस को दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग ने बनावटी बहस का मुद्दा बताया है। जंग ने कहा कि 'भारत माता की जय' कहने से कोई दिक्कत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.