विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागियों को सबक सिखाने के लिए 'आप' ने बिछाई बिसात, भगवंत मान अपने विधायकों संग करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

Published: Sat, 25 Apr 2026 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 03:31 PM (IST)

आम आदमी पार्टी में 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने से हलचल मची है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ...और पढ़ें

HighLights

  1. आप के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए।

  2. भगवंत मान राष्ट्रपति से मिलकर सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से आप में भूचाल आ गया है। अब पार्टी हर वो कदम उठाने को तैयार है जिससे सात सांसदों की सदस्यता रद की जा सके।

इसी के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगा है। भगवंत मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल (Recall) करने के लिए भगवंत मान अपना पक्ष रखेंगे। भगवंत मान सातों विधायकों को राइट टू रिकॉल के तहत वापस बुलाने यानी उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग रखेंगे।

AAP7MP

इस सात सांसदों ने छोड़ी आप

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जब जागरण ने संविधान एक्सपर्ट और राज्यसभा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी योगेंद्र नारायण से बात की तो उन्होंने बताया कि विधायकों के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं होता और पार्टी इस अधिकार का प्रयोग नहीं कर सकती है।

क्या है मामला?

24 अप्रैल को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और डॉ. अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी कि वह आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उनके साथ चार अन्य सांसद भी पार्टी छोड़ रहे हैं। इस तरह से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसद पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इसी के बाद से आम आदमी पार्टी इन सांसदों की सदस्यता रद करने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। भगवंत मान के इस कदम से पहले संजय सिंह ने भी कहा था कि वो राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर तीन सांसद जिन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है उनकी सदस्यता रद कर दें।

 

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर चौतरफा संकट: राघव समेत बागी सांसदों का BJP में विलय, कोर्ट से झटका और ‘दूसरा शीशमहल’ विवाद

यह भी पढ़ें- क्या जा सकती है राघव, संदीप और मित्तल की राज्यसभा सदस्यता? AAP ने कर ली बड़ा झटका देने की तैयारी

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने 22 दिनों में खिसका दी AAP की जमीन, 7 सांसदों के साथ मिलकर कैसे किया 'खेल'? INSIDE STORY