विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कस्टम से क्या छिपा रहे थे भगवत मान? पंजाब CM को लेकर BJP दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का केजरीवाल से सवाल

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कस्टम नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

भगवंत मान काे लेकर बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा। फोटो: आर्काइव

भगवंत मान काे लेकर बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मान पर कस्टम उल्लंघन का आरोप लगाया।

  2. फ्रांस से लौटने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा।

  3. हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल से मामले पर जवाब मांगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कस्टम नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि भगवंत मान विदेश से लौटते समय किन वस्तुओं को लेकर आए थे और उनके संबंध में कस्टम विभाग को घोषणा क्यों नहीं की गई।

50 हजार जुर्माना लगाने की बात

मल्होत्रा ने कहा कि खबरों के अनुसार, फ्रांस से लौटने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने भगवंत मान के सामान की जांच की थी। इस दौरान उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात सामने आई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सामान कर के दायरे में था, तो ग्रीन चैनल से निकलने का प्रयास क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि देश और पंजाब की जनता इस मामले में स्पष्टीकरण चाहती है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान के पास 2.5 लाख के जूते और लाखों के सूट, कस्टम को नहीं दी जानकारी; भाजपा का बड़ा आरोप