विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू, मयूर विहार से एम्स तक जाम से मिलेगी राहत

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:14 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने पीडब्ल्यूडी को कई उपाय सुझाए थे।

बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू। जागरण

बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 मार्ग पर लगातार जाम

  2. ट्रैफिक विभाग ने सिग्नल लगाने और नियंत्रण उपाय सुझाए

  3. सिग्नल लगाने का काम शुरू, आश्रम-सराय काले खां पर सक्रिय

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 शुरू होने के बाद मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर सराय काले खां के पास साढ़े तीन किलोमीटर हिस्सा लगातार जाम की चपेट में रह रहा है।

जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की सलाह दी थी। जरूरत में मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है।

वहीं, अब सिग्नल लगाने का भी काम शुरू हो गया है। आश्रम से सराय काले खां आने व जाने वाले मार्ग पर बारापुला फ्लाईओवर लूप के मर्जिंग प्वाइंट पर सिग्नल लगा भी दिए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जहां भी यातायात का भारी दबाव है और बाटलनेक बन रहे हैं, वहां सिग्नल लगाए जाएंगे।