विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा बांग्लाशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Published: Mon, 31 Aug 2026 05:27 PM (IST)

आदर्श नगर पुलिस ने फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक ...और पढ़ें

दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

HighLights

  1. आदर्श नगर पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार।

  2. फर्जी पहचान दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप है।

  3. घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आदर्श नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने और कथित फर्जी पहचान दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अतरुल रहमान के रूप में हुई है। आरोपित मूल रूप से अलीपुर, बांग्लादेश का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी कथित विदेशी नागरिकता और पहचान की आधिकारिक स्तर पर जांच कराई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, 24 अगस्त को आदर्श नगर थाने में घरेलू हिंसा को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी। शिकायतकर्ता निक्की ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसका पति कथित रूप से बांग्लादेशी नागरिक है और फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा है।

बांग्लादेश की मनीरा खातून से तीसरा विवाह करने का भी आरोप

28 अगस्त को उसने संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि आरोपित ने पहले शाइस्ता परवीन से विवाह किया था और बाद में उससे विवाह किया। इसके अलावा उसने बांग्लादेश की मनीरा खातून से तीसरा विवाह करने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने शिकायत में दिए गए विवाह संबंधी दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने अपने पूर्व विवाह से हुए बेटे के खतना से संबंधित भी आरोप लगाए। इन आरोपों की भी जांच की जा रही है और संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस संबंधित एजेंसियों से सत्यापन करा रही

पुलिस का कहना है कि जांच में उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसकी राष्ट्रीयता, पहचान दस्तावेजों और भारत में प्रवेश से संबंधित जानकारी का संबंधित एजेंसियों से सत्यापन करा रही है।

यह भी पढ़ें- CJP के 5 सितंबर को घोषित मार्च को सुप्रीम कोर्ट से 'हरी झंडी', कहा- शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें प्रदर्शन