दिल्ली के बदरपुर मेट्रो के सामने ट्रक में घुसी फरीदाबाद से दिल्ली आ रही तेज रफ्तार कार, एक की मौत
दिल्ली के बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के फरीदाबाद से दिल्ली आ रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ...और पढ़ें

बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के फरीदाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ हादसा।
तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी।
एक की मौत, तीन लोग घायल।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के फरीदाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा रात करीब तीन बजे के आसपास हुआ। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग आली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
