पूर्वी दिल्ली के आयानगर में बंद फ्लैट से 4 करोड़ की चोरी, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी ले उड़े चोर
पूर्वी दिल्ली के आयानगर में एक बंद फ्लैट से चोरों ने लगभग 4 करोड़ रुपये की चोरी की। मनीष कुमार ...और पढ़ें

दिल्ली में चार करोड़ की चोरी। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
आयानगर के बंद फ्लैट से 4 करोड़ की चोरी हुई
चोर सोने-हीरे के आभूषण, नकद और एंटीक नोट ले गए
सीसीटीवी डीवीआर भी ले जाने से जांच चुनौतीपूर्ण हुई
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मधु विहार थाना क्षेत्र में आयानगर के जी10 अपार्टमेंट के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 4 करोड़ की चोरी कर ली। घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे थे परंतु चोर डीवीआर भी उखाड़ ले गए, जिससे पुलिस की जांच चुनौतीपूर्ण हो गई है।
शिकायतकर्ता मनीष कुमार गुप्ता ने बताया चोर 10-12 सोने के सेट, 4 डायमंड सेट, 15-20 अंगूठियां, दो डायमंड कड़े, 7 ब्रेसलेट और करीब 1 किलो सोने के अन्य छोटे-छोटे टुकड़े ले गए। इसके अलावा लगभग 12 लाख रुपये नकद और 200 पुराने एंटीक नोट भी गायब हैं।
पुलिस ने मौके पर फिंगरप्रिंट सैंपल जुटाए और सोसायटी के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरों ने सुनसान फ्लैट को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया।
मनीष ने बताया कि पूरा परिवार उस समय नोएडा में मौजूद था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिला। घटना ने गेटेड सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
