जयपुर से दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात इनामी बदमाश विजेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस में हत्या और हत्या के प्रयास सहित नौ मुकदमें दर्ज हैं। जेल में बंद आरोपित जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रख रखा था। बदमाश को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली के कंझावला निवासी विजेंदर ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर संजीव भारद्वाज नाम के प्रॉपर्टी डीलर से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांगी थी। नहीं देने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई थी। वहीं वर्ष 2017 में भी उसने साथियों के साथ कंझावला इलाके में गोली मारकर हिमांशु नाम के शख्स की हत्या कर थी। जबकि उसके साथ मौजूद नितिन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने विजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 201
- आरोपित के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के नौ मुकदमे हैं दर्ज
- हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद 2018 में मिली थी जमानत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात इनामी बदमाश विजेंदर को जयपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली के कंझावला निवासी विजेंदर ने 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर संजीव भारद्वाज नाम के प्रॉपर्टी डीलर से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद 2017 में उसने साथियों के साथ कंझावला इलाके में गोली मारकर हिमांशु नाम के शख्स की हत्या कर थी। जबकि उसके साथ मौजूद नितिन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने विजेंदर को गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2018 में अदालत ने उसे अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। सेल के इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह की टीम उसकी तलाश में थी। जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि आरोपित जयपुर, राजस्थान में छिपा हुआ था। इसके साथ ही यह सूचना भी मिली कि विजेंदर 8 जुलाई को जयपुर के विल्फ्रेड कॉलेज के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।