'स्विमिंग पूल और सोने का कमोड ढूंढकर दिखाए बीजेपी': केजरीवाल के पूर्व आवास के इंस्पेक्शन पर आतिशी का हमला
दिल्ली में साल 2025 के चुनाव से पहले 'शीशमहल' का मुद्दा फिर गरमा गया है। विधानसभा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा कमेटी के दौरे से पहले आतिशी की बीजेपी को चुनौती।
HighLights
'शीशमहल' मुद्दा 2025 दिल्ली चुनाव से पहले फिर चर्चा में।
विधानसभा कमेटी कर रही केजरीवाल के पूर्व आवास का निरीक्षण।
आतिशी ने भाजपा को स्विमिंग पूल, सोने के कमोड ढूंढने की चुनौती दी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। साल 2025 के दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा रहा 'शीशमहल' फिर चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल का आवास रहा 6 फ्लैग स्टाफ रोड का बंगला विधानसभा कमेटी के एक दौरे के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है।
विधानसभा कमेटी के इसी दौरे पर निशाना साधते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ट्वीट कर भाजपा को खुली चुनौती दे डाली है।
आतिशी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, 14 सितंबर को बीजेपी की विधानसभा कमेटी पुराने मुख्यमंत्री आवास- 6 फ्लैग स्टाफ रोड- का इंस्पेक्शन करने जा रही है।
पूर्व सीएम आगे बोलीं, मेरी बीजेपी को चुनौती है कि उस घर में:
- स्विमिंग पूल दिखाओ
- सोने चांदी के कमोड दिखाओ
- शराब की बार दिखाओ
आतिशी ने आगे लिखा, अब बीजेपी के झूठ का खद पर्दाफाश होगा और अगर हिम्मत है तो मीडिया को प्रधानमंत्री आवास भी दिखाओ। पूरा देश लाखों करोड़ का बना प्रधानमंत्री आवास देखेगा।
