Move to Jagran APP

पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने का अरविंद केजरीवाल का महामंत्र

हर राजनीतिक दल पंजाब और गाेवा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं। ऐसे में केजरीवाल की चुनावी रणनीति का महामंत्र जानकर आप रह जाएंगे दंग।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:34 AM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने का अरविंद केजरीवाल का महामंत्र

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में एेेतिहासिक जीत के सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) अब पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए वह हर दांव आजमाने की कोशिश में है। दिल्ली में चुनाव प्रचार की तर्ज पर अब पंजाब में भी यही नुस्खा आजमाया जाएगा।

loksabha election banner

मोदी के महामंत्र का कमाल, चीन को पछाड़ USA को टक्कर दे रहा है भारत

विदेशों में बसे पंजाबियों का साधेगी भाजपा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तर्ज पर AAP विदेशों में बसे भारतीय (NRI) पर फोकस करेगी, खासकर पंजाबी समुदाय लोगों को साधा जाएगी। ऐसे पंजाबी जो विदेशों में सक्रिय हैं, उन्हें प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

पंजाबी समुदाय के बीच ज्यादा जोर

पार्टी का पूरा जोर विदेशों में बसे पंजाबी मूल के लोगों के बीच अपनी नीतियों को पहुंचाने का है। मसलन, लंदन की आप यूनिट ने पिछले 15 दिनों में ब्रिटेन की सभी गुरुद्वारा कमेटियों से संपर्क साधा है।

NRI समर्थकों को विस गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

AAP पार्टी की रणनीति है कि अगले महीने से वह NRI समर्थकों को विधानसभा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करे। पंजाब चुनाव में भी पार्टी इसी रणनीति पर काम कर रही है। सूत्र बताते हैं कि अगले महीने से एनआरआई यूनिट को विधानसभा को गोद लेने का निर्देश दिया जाएगा।

पार्टी फंड जुटाने के लिए विदेशों में कार्यक्रम पर जोर

चुनावी प्रचार के लिए विदेश से पार्टी को फंड मिलता रहा है। इस मामले में AAP देश की दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को भी पछाड़ चुकी है। ऐसे में पंजाब चुनाव के लिए फंड जुटाने AAP पूरी शिदद्त से जुड़ने जा रही है। ऐसे में पार्टी फंडिंग के लिए विदेशों में कार्यक्रम भी आयोजित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.