सातों सांसद आप के बने पूर्ण राज्य का दर्जा हम लड़कर लेंगे: अरविद केजरीवाल
लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के रमेश पार्क में आप ने जनसभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर विकास कार्यो में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो विकास कार्य चरम पर होता। उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लिनिक सीसीटीवी कैमरे स्कूलों और अस्पतालों के विकास कार्यो की फाइलें रोकी थी। हमने भी हार नहीं मानी और उनके दफ्तर के बाहर 10 दिन धरना देकर सारी फाइलें पास करवाकर ले आए।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के रमेश पार्क में आप ने जनसभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर विकास कार्यो में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो विकास कार्य चरम पर होता। उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लिनिक, सीसीटीवी कैमरे, स्कूलों और अस्पतालों के विकास कार्यो की फाइलें रोकी थी। हमने भी हार नहीं मानी और उनके दफ्तर के बाहर 10 दिन धरना देकर सारी फाइलें पास करवाकर ले आए।
दिल्ली की जनता चुनाव में हमारा साथ दे तो राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर आप के सांसद होंगे और दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज होगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर पुलिस व्यवस्था ठीक हो जाएगी। महिलाएं देर रात तक सुरक्षित रहेंगी। 10 सालों में दिल्ली के हर परिवार को घर मिलेगा।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की प्रत्याशी आतिशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बिजली के रेट कम नहीं किए। आम आदमी पार्टी ने बिजली के रेट कम कर दिए, पानी मुफ्त कर दिया, सरकारी स्कूल की हालत ठीक कर दी। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों की फीस भी कम करवाई। जनता के स्वास्थ्य के लिए हर कॉलोनी में मोहल्ला क्लिनिक बनवाए। दिल्ली सरकार के 35 सरकारी अस्पतालों में दवाएं मुफ्त करवाई। चार साल में जो काम आम आदमी पार्टी सरकार ने किए, वो पूर्व में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। 70 वर्षो में देश के अधिकतर राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया, लेकिन दिल्ली को अब तक यह दर्जा नहीं मिल पाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी आतिशी, विधायक एसके बग्गा, विधायक मनोज कुमार उपस्थित रहे। जनसभा का आयोजन विधायक नितिन त्यागी के नेतृत्व में किया गया। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आप की यह पहली सभा थी।