Move to Jagran APP

OROP पर पूर्व सैनिकों को मिला केजरीवाल का साथ, जंतर मंंतर पर भी जाएंगे

वन रैंक वन पेंशन को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन मिलेगा। वे आज जंतर-मंतर जाएंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2015 09:36 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2015 10:18 AM (IST)
OROP पर पूर्व सैनिकों को मिला केजरीवाल का साथ, जंतर मंंतर पर भी जाएंगे

नई दिल्ली। वन रैंक वन पेंशन को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन मिलेगा। वे आज जंतर-मंतर जाएंगे।

loksabha election banner

इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्व सैनिकों के समर्थन में जंतर-मंतर आ चुके हैं। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने वादा पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना को जारी कर दिया है। फिर भी पूर्व सैनिकों का जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। इस बीच पूर्व सैनिकों का आंदोलन 152 वें दिन में पहुंच गया है।

पंजाब के गुरदासपुर से साइकिल से 476 किमी की यात्र साइकिल से तय करते हुए 71 साल के पूर्व सैनिक जोगिंदर सिंह जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने यह यात्र सात दिन में पूरा किया। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

बुधवार को पूर्व सैनिकों ने जंतर-मंतर पर काली दीपावली मनाई। बुधवार को ही पूर्व सैनिक विरोध में पदक लौटाने राष्ट्रपति भवन जाने की कोशिश में थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए रोक लिया। यूनाइटेड फ्रंट आफ एक्स सर्विस मैन के अध्यक्ष मेजर जनरल सतबीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.