विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, अदालत ने ईडी से जुड़े दो मामलों में किया बरी

Published: Thu, 22 Jan 2026 03:28 PM (IST)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ...और पढ़ें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी से जुड़े दो मामलों में केजरीवाल को बरी किया। जागरण

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी से जुड़े दो मामलों में केजरीवाल को बरी किया। जागरण

HighLights

  1. ईडी के समन अवहेलना के दो मामलों में बरी

  2. राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ी राहत दी

  3. अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी से जुड़े दो मामलों में केजरीवाल को बरी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) की ओर से समन की अवहेलना के आरोप में दर्ज दो मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी किया गया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा है।

बता दें कि ये दोनों मामले ईडी द्वारा केजरीवाल पर एजेंसी के समन पर पेश न होने को लेकर दर्ज किए गए थे।

 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।