Move to Jagran APP

यमुना क्रीड़ा स्थल में आर्चरी सेंटर तैयार कर रहा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

यमुनापार में एक मात्र यमुना क्रीड़ा स्थल में बना आर्चरी (तीरंदाजी) सेंटर। आर्चरी के बढ़ते चलन के चलते कई खिलाड़ियों ने इस खेल में ही अपना भविष्य बनाने की ठान ली है। यमुना क्रीड़ा स्थल पर चल रहे आर्चरी सेंटर से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरकर सामने आए है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुरू होने जा रहे 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM (IST)
यमुना क्रीड़ा स्थल में आर्चरी सेंटर तैयार कर रहा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
यमुना क्रीड़ा स्थल में आर्चरी सेंटर तैयार कर रहा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुनापार में एकमात्र यमुना क्रीड़ा स्थल में बना आर्चरी (तीरंदाजी) सेंटर। तीरंदाजी के बढ़ते चलन के चलते कई खिलाड़ियों ने इस खेल में ही अपना भविष्य बनाने की ठान ली है। यमुना क्रीड़ा स्थल पर चल रहे आर्चरी सेंटर से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं।

loksabha election banner

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुरू होने जा रहे 18वें एशियन गेम्स में दिल्ली के यमुना क्रीड़ा स्थल सेंटर के दो खिलाड़ी हैं, जो तीरंदाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश के लिए पदक हासिल करना चाहते हैं। इस सेंटर के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उभरते देख शहर के युवाओं में भी कुछ करने की तमन्ना जागी है। आर्चरी के इंडियन कोच लोकेशचंद ने बताया कि यमुनापार में आर्चरी के लिए यमुना क्रीड़ा स्थल सबसे बेहतर है और आर्चरी से जुड़ी हर तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण है। आर्चरी खेल को अपनाने में युवा बढ़चढ़ कर आगे बढ़ रहे हैं। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं व उनके अभिभावकों में आर्चरी को लेकर काफी उत्साह है। जकार्ता में होने जा रहे एशियन गेम्स में आर्चरी से इंडिया के अलग-अलग राज्यों से 16 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है। इसमें से यमुनापार के यमुना क्रीड़ा स्थल में आर्चरी सेंटर से अभिषेक वर्मा व अमन सैनी दो खिलाड़ी चुने गए हैं, जो पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे। भविष्य में आगे खेले जाने वाली प्रतियोगिताओं में यमुना क्रीड़ा स्थल आर्चरी सेंटर नए खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.