विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU में चस्‍पा देश विरोधी नारे व विवादित कार्टून पर पुलिस की पैनी नजर

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 08:12 PM (IST)

जेएनयू में जिस तरह से देश विरोधी व विवादित कार्टून बनाकर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। उस पर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । जेएनयू में जिस तरह से देश विरोधी व विवादित कार्टून बनाकर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। उस पर भी दिल्ली पुलिस की पैनी नजर है। उसका वीडियाग्राफी कराया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं कन्हैया के शह पर तो विवादित पोस्टर नहीं चस्पाए जा रहे हैं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी जेएनयू परिसर में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) देश विरोधी प्रकरण को लेकर गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से जेएनयू में लगातार या तो सभा आयोजित कर उग्र भाषण दे रहे हैं या अन्य कोई गतिविधि कर रहे हैं। सशर्त अंतरिम जमानत मिलने पर चुपचाप के बजाय वह किसी न किसी के उकसावे में भाषण दे रहे हैं। पुलिस जांच में ये बातें सामने आई हैं।

बता दूं कि कन्हैया के जेल से छूटकर जेएनयू आते ही दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीम उन पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उस पर जेएनयू प्रशासन के निजी सुरक्षा कर्मियों के अलावा तमाम जांच एजेेंसिया व दिल्ली पुलिस पल-पल नजर रख रही है।

कन्हैया के हर भाषण व गतिविधि को रिकार्डिंग किया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कन्हैया को जिन शर्तों पर जमानत दी गई उसका पालन किया जाना चाहिए। कन्हैया को अपना व्यवहार ठीक रखना चाहिए। लेकिन जिस तरीके से कन्हैया का रवैया रहा है उससे लगता है कि वह नियम तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं।

उनके हर भाषण को गोपनीय तरीके से रिकार्डिंग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां व जेएनयू प्रशासन अपने-अपने तरीके सेकन्हैया पर पल पल नजर बनाए हुए हैं। यह देखा जा रहा है कि वह क्या क्या कर रहे हैं, किसके उकसावे पर कर रहे हैं। कौन-कौन लोग उन्हें किस-किस तरीके से मदद कर रहे हैं। उन लोगों की भी पुलिस सूची तैयार कर रही है। हो सकता है पुलिस उनका भी रिकार्ड खंगाले कि वे किस मकसद से कन्हैया को सहयोग कर रहे हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि जैसे ही कन्हैया के भड़काऊ भाषण देने की पुष्टि हुई, पुलिस तुरंत दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत को रद्द करने के लिए याचिका दायर कर देगी। कन्हैया के रवैये को देखते हुए पुलिस अधिकारी को पूरा भरोसा है कि वह हाइकोर्ट द्वारा सशर्त अंतरिम जमानत देने के नियम को तोड़ देंगे।

वह अपनी जुबान पर संयम नहीं बरत पा रहे हैं। लगातार साक्षात्कार व डिबेट में हिस्सा ले रहे हैं। उच्च अधिकारी स्तर पर कन्हैया के नियम तोडऩे की चर्चा चल रही है।