'...आमिर शौकीन बदमाश है, उस पर दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप', सगे भाई मोहम्मद वसीम ने खोला काला चिट्ठा
दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोपी आमिर शौकीन के भाई मोहम्मद वसीम ने उसके आपराधिक इतिहास का खुलासा किया है।

आमिर शौकीन का भाई मोहम्मद वसीम ( एआई जेनरेटेज इमेज )
HighLights
आमिर शौकिन के भाई ने गंभीर आपराधिक इतिहास का खुलासा किया।
आमिर पर दुष्कर्म, रंगदारी और मकान कब्जाने के आरोप लगे।
दिल्ली पुलिस नस्लीय दुर्व्यवहार वीडियो की जांच करेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी आमिर शौकीन को लेकर सगे भाई मोहम्मद वसीम ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वसीम ने आमिर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोहम्मद वसीम ने मीडिया से बातचीत में आमिर को बदमाश बताते हुए कहा कि उसका एक पूरा गिरोह है। बताया कि उस पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। वो कई बार रंगदारी वसूलते हुए भी पकड़ा जा चुका है। उस पर 376 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी अपनी एक गैंग है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
वो लोगों के मकान पर भी करता है कब्जा
शौकीन के भाई के मुताबिक, वो लोगों के मकान पर भी कब्जा करता है। उसका नाता कभी आम आदमी पार्टी से जुड़ा था, तो कभी वो इमरान के साथ भी घूमता हुआ नजर आता था। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने आज से कई साल पहले उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। हम कुल चार भाई बहन हैं, जो अलग-अलग जगहों पर रहते हैं।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस की त्रिपुरा इकाई की पुलिस दिल्ली में इस मामले की जांच करेगी। उधर, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस यूनिट' (SPUNER) ने भी आईएफएसओ यूनिट को पत्र लिखकर उस वीडियो की जांच करने के लिए कहा है, जिसमें युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार होता हुआ दिख रहा है।
सियासी गलियारों में भी हो रही आलोचना
उधर, इस वीडियो के प्रकाश में आने के बाद राजनीतिक गलियारों से भी इसकी आलोचना की जा रही है। कई लोगों ने जांच करने को कहा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। राजनीतिक गलियारों से सिर्फ आवाज उठ रही है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कोई कोताही नहीं बर्दाश्त की जानी चाहिए।
साथ ही, त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली (टीएसएफडी) ने एसपीयूएनईआर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर को 21 अक्टूबर को शिकायत भेजी थी, जिसमें इस वीडियो की जांच की मांग की गई थी।
यह भी कहा गया था कि इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके।
यह भी पढ़ें- हाजीपुर के साहू होटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत पर एक्शन
