Move to Jagran APP

संशोधित :- स्वच्छता अभियान एक बड़ी चुनौती : आलोक शर्मा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 08:32 PM (IST)
संशोधित :- स्वच्छता अभियान एक बड़ी चुनौती : आलोक शर्मा
संशोधित :- स्वच्छता अभियान एक बड़ी चुनौती : आलोक शर्मा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष व रोहिणी एच वार्ड के निगम पार्षद डीईएमएस के चेयरमैन आलोक शर्मा ने शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोहिणी सेक्टर 7 में सफाई अभियान की शुरुआत की। इलाके के पॉकेट-ई 4 स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में पार्षद ने सभी अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कार्यों में हाथ बंटाया और लोगों से अपील की कि वह स्वच्छता के विकास के लिए कचरा न फैलाएं और इस कार्य में अपनी जिम्मेदारी दी हैं। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता अभियान हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस मौके पर लोगों ने भी स्वच्छता की शपथ ली। लोगों ने कहा कि हम वायदा करते हैं कि सड़कों पर न कचरा फेकेंगे ना ही किसी दूसरे को फेंकने देंगे। कूड़ा हमेशा कूड़ादान में ही डालेंगे। इस मौके पर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव, जिला स्वास्थ्य विभाग से जुड़े भगवान जैन, एसबी चौधरी, मंडल कोषाध्यक्ष राजीव महेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, उपाध्यक्ष राधे श्याम, अविनाश मंगल व कार्यकर्ताओं में यादराम वत्स, सतीश बेनीवाल, उमाशंकर, संजय बंसल, प्रताप चौधरी, चेतन, आशीष गुप्ता, विनित, हंसराज व कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.