विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जंतर-मंतर ही तो खत्म हुआ है...', प्रदर्शन स्थल बैन होने पर बोले अखिलेश यादव

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को धरना स्थल के रूप में डिनोटिफाई करने पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

अखिलेश यादव। फोटो- पीटीआई

अखिलेश यादव। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को धरना स्थल से हटाया।

  2. अखिलेश यादव ने कहा, प्रदर्शन का अधिकार नहीं रुका।

  3. बोले, जहां धरना देंगे, वही जंतर-मंतर बन जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई कर दिया है। जिसका मतलब है कि अब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। इसी पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बोला, जहां बैठेंगे वही जंतर-मंतर बन जाएगा।

इंडी गठबंधन द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे मार्च में शामिल हुए अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो बोले, 'जो कमजोर लोग होते हैं वो पुलिस को आगे करते हैं। वो जानते हैं कि वो गलत हैं। वो अपनी गलती को छिपाने के लिए फोर्स को आगे कर रहे हैं।'

जंतर-मंतर पर क्या बोले अखिलेश?

जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए बंद करने पर अखिलेश बोले, 'जंतर मंतर ही तो खत्म हुआ है। लोकतंत्र में धरने का और प्रदर्शन के अधिकार को तो नहीं रोका गया है। जहां धरना दे देंगे, वही जंतर-मंतर हो जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर पहली बार कब हुआ प्रदर्शन? पढ़ें ऐतिहासिक धरोहर से 'लोकतंत्र की आवाज' बनने की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, धरना-प्रदर्शन के लिए 3 नए स्थान तय