विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, कॉकपिट के फर्श पर पड़ा मिला था पायलट

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2026 03:39 PM (IST)

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस के दौरान पायलट कॉकपिट के फर्श पर मिला। केबिन ...और पढ़ें

हादसे के बाद घायल यात्री और फ्लाइट का क्रैक हिस्सा लाल घेरे में। जागरण

हादसे के बाद घायल यात्री और फ्लाइट का क्रैक हिस्सा लाल घेरे में। जागरण

HighLights

  1. उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिरा।

  2. मुख्य पायलट कॉकपिट के फर्श पर पड़ा हुआ था।

  3. केबिन क्रू ने पायलट पर गांजा पीने की शिकायत की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान (एआइ-2379) के दौरान जब विमान अचानक 300 फीट नीचे गिरा, तब मुख्य पायलट काकपिट के फर्श पर पड़े हुए थे।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्थिति अचानक ऊंचाई घटने के झटके से हुई या उनकी शारीरिक अक्षमता के कारण। इस पूरे प्रकरण में फिलहाल एअर इंडिया से उनका पक्ष लेने की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिला है।

सूत्रों का यहां तक कहना है कि स्थिति यह थी कि लैंडिंग के बाद पायलट ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे और जांच अधिकारी को यूरीन सैंपल जमा कराने के दौरान उसे शारीरिक रूप से सहारा देकर बिठाना पड़ा।

केबिन क्रू ने भी पायलट के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

एक और चौंकाने वाली बात जो सामने आ रही है कि केबिन क्रू के एक सदस्य ने भी पायलट के खिलाफ उड़ान से पहले गांजा पीने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि पायलट ने किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन से इनकार किया है।

घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली से फुकेट की उड़ान के दौरान हुई थी, जहां पायलट सीट प्रोटोकाल को लेकर पायलट ने एक केबिन क्रू सदस्य को फटकार लगाई थी। इसके बाद फुकेट में लेओवर के दौरान मनमुटाव मिटाने के लिए पायलट क्रू को पार्टी में ले गया था।

वापसी की उड़ान में घबराए क्रू मेंबर ने काकपिट से दूर पीछे ड्यूटी ली थी। उड़ान के दौरान अचानक 300 फीट नीचे गिरने के बाद पायलट ने केबिन में जाकर घायलों का हालचाल पूछा था और यात्रियों से घटना की रिकार्डिंग न करने की अपील की थी। फिलहाल डीजीसीए और एएआईबी मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपित पायलट को डी-रोस्टर कर दिया गया है।