हौजखास इलाके में एम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाई
हौजखास इलाके में एम्सके डॉक्टर ने फांसी लगाई
फोटो- 14ओकेएल- 8
- अवसादग्रस्त थे पीडियाट्रिक्स विभाग में कार्यरत डॉक्टर
- डेढ़ साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : हौजखास थाना क्षेत्र में एम्स के एक डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक डॉ. मोहित सिगला मूलरूप से चंडीगढ़ के पंचकूला के रहने वाले थे। दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वह एम्स के पीडियाट्रिक्स विभाग में कार्यरत थे।
मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि डॉ. मोहित अवसाद में घिरे थे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 60-70 साल तक जीना निरर्थक है। पत्र से यह भी पता चला है कि करीब डेढ़ साल पहले भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, तब उन्हें बचा लिया गया था। वह अविवाहित थे।
पुलिस ने बताया कि डॉ. मोहित सिगला 2006 से किराये के मकान में अकेले रह रहे थे। शुक्रवार को उनके बंद घर दुर्गध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अंदर गई तो देखा डॉक्टर का शव फंदे से लटका था। जांच में पता चला वे 11 अगस्त को आखिरी बार हॉस्पिटल गए थे।
पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं डॉक्टर ने कोरोना की वजह से तो यह कदम नहीं उठाया है। डॉ. मोहित सिगला के माता-पिता पीतमपुरा में रहते हैं। उनके छोटे भाई व भाई की पत्नी भी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं।