विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में ग्वालियर से तीन और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published: Tue, 24 Feb 2026 03:37 AM (IST)

भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और यूथ ...और पढ़ें

एआई इम्पैक्ट समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

एआई इम्पैक्ट समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. ग्वालियर से तीन और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार।

  2. कुल सात कार्यकर्ता गिरफ्तार, बड़ी साजिश की जांच।

  3. माहौल बिगाड़ने, राष्ट्रीय एकीकरण को नुकसान के आरोप।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित हुए एआई इम्पैक्ट समिट में केंद्र सरकार के खिलाफ कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और कार्यकताओं को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ दर्ज एफआइआर में माहौल बिगाड़ने और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए नुकसानदायक बातें कहने के चार्ज जोड़े गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस मामले में अब तक कुल सात कार्यकर्ता गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस यूपी के महासचिव ऋतिक उर्फ मोंटी शुक्ला को भी यूपी के ललितपुर से हिरासत में लिया है और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले ही आपराधिक साजिश, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट डालना, सरकारी कर्मचारी के दिए गए आदेश को न मानना, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के चार्ज लगाए जा चुके हैं।

बता दें कि शुक्रवार को, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने भारत मंडपम में एआइ इम्पैक्ट समिट के दौरान हाल नंबर पांच में शर्ट उतारकर यूएस डील के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि मामले में बड़ी साजिश के एंगल की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, विमान में सवार 7 लोगों की मौत