तीन साल तक साथ रहा फिर बोला शादी नहीं करूंगा...पढ़ें खबर
रोहिणी में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के साथ पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में था। आरोपी के शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला
नई दिल्ली। रोहिणी में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के साथ पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में था। आरोपी के शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
VIDEO: छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने आत्महत्या से पहले बयां किया था ये दर्द
पीड़ित महिला रोहिणी सेक्टर तीन में रहती है। महिला के पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह 28 वर्षीय व्यक्ति के साथ तीन वर्ष से लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। आरोपी रोहिणी सेक्टर-14 का रहने वाला है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अभी उसकी शादी नही हुई है।