विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूबसूरत मॉडल के 'लक' के लिए तांत्रिक ने किया दुष्‍कर्म

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 06 Dec 2015 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 07:43 AM (IST)

तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसी खूबसूरत मॉडल ने अपनी इज्जत गंवा दी। करियर का ग्राफ गिरता देखकर वह 'गुरुजी' के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसी खूबसूरत मॉडल ने अपनी इज्जत गंवा दी। करियर का ग्राफ गिरता देखकर वह 'गुरुजी' के नाम से मशहूर शातिर तांत्रिक के पास पहुंच गई। तांत्रिक ने उसका करियर चमकाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। यह तकरीबन रोज होता था। गुरुजी का कहना था कि इससे 'लक' अच्छा होगा।

होटल में प्रेमी संग सोई थी शादीशुदा प्रेमिका, सुबह पंखे से लटका मिला प्रेमी

शिकायत पर पुलिस ने उसे एक घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चार मामले पहले से भी दर्ज हैं। पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली का है और दुष्कर्म का शिकार होने वाली महिला अफगानी मूल की है।

अनुष्ठान के दौरान करता था दुष्कर्म

पुलिस ने जांच में पाया कि उसने अफगानी मॉडल को हाथ की सफाई का खेल दिखाकर प्रभावित किया। इसके बाद अनुष्ठान की बात कही। पुलिस के मुताबिक, वह अनुष्ठान के दौरान पूजापाठ के नाम पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करता था।

गुरुजी के नाम से है चर्चित

शातिर तांत्रिक का नाम ताराचंद (35) है। लाजपतनगर की अमर कॉलोनी में रहने वालेे इस तांत्रिक को लोग गुरुजी के नाम से भी जानते हैं। यही वजह है कि अफगानी मॉडल को भी गुरुजी नाम जल्द ही पता चल गया।

करियर से निराश थी मॉडल

दिल्ली में मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी दिनों से पहचान बनाने की कोशिश कर रही अफगानी मॉडल का करियर ठीक नहीं चल रहा था। मॉडलिंग के क्षेत्र में उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली तो वह काफी निराश रहने लगी। कुछ दिन पहले ही उसकी मुलाकात अमर कॉलोनी में ही रहने वाले तांत्रिक ताराचंद (35) से हुई थी।

ठगे 10 लाख रुपये

मॉ़डल के मुताबिक, तांत्रिक ने मॉडल का करियर चमकाने का भरोसा दिया। इसके बाद अनुष्ठान करने की बात कही। उसने मॉडल से अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

सफलता न मिली तो हुआ शक

मॉडलिंग में सफलता पाने के लिए वह जमा पूंजी के साथ ही अपने दोस्तों से कर्ज लेकर भी उसे रुपये देती रही। इसके बावजूद सफलता न मिलने पर उसे शक हुआ।

ठगी एहसास होने पर मॉडल अपने रुपये वापस मांगने लगी। पहले तो तांत्रिक ने उसे टालने का प्रयास किया, लेकिन मॉडल अड़ गई। इस पर तांत्रिक उसे धमकी देने लगा। मॉडल ने 27 नवंबर को अमर कॉलोनी थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद तांत्रिक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया था।

तंत्र-मंत्र से कोई फायदा नहीं होता देख मॉडल ने जब तांत्रिक से दिए हुए रुपयों की मांग की तो वह धमकाने लगा। मॉडल ने 27 नवंबर को तांत्रिक के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में दुष्कर्म व ठगी का मामला दर्ज कराया।

तांत्रिक के पास से कई साफ्टवेयर मिले हैं, जिसकी मदद से वह ठगी करता था। आरोपी की पहचान ताराचंद के रूप में हुई है, वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है।