Move to Jagran APP

सरकार ने निगमों का फंड रोक विकास कार्यो को किया बाधित : आदेश गुप्ता

दिल्ली सरकार ने निगमों का फंड रोक दिया है। इसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली सरकार राजनैतिक द्वेष की भावना से निगमों को काम नहीं करने देना चाहती है। यह सरकार बस झूठ बोलती है। 2500 करोड़ रुपये की झूठी कहानी बना कर जनता को भ्रमित कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:54 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:54 PM (IST)
सरकार ने निगमों का फंड रोक विकास कार्यो को किया बाधित : आदेश गुप्ता
सरकार ने निगमों का फंड रोक विकास कार्यो को किया बाधित : आदेश गुप्ता

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

prime article banner

दिल्ली सरकार ने निगमों का फंड रोक दिया है। इसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली सरकार राजनैतिक द्वेष की भावना से निगमों को काम नहीं करने देना चाहती है। यह सरकार बस झूठ बोलती है। 2,500 करोड़ रुपये की झूठी कहानी बना कर जनता को भ्रमित कर रही है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का। वह उत्तर-पूर्वी जिले के भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष व घोंडा विधायक अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, प्रभारी सत्यनारायण गौतम भी उपस्थित रहे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि इंटरनेट मीडिया आज बहुत बड़ी ताकत है। इसके जरिये जन-जन तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों के बकाया 13,000 करोड़ नहीं दिए। इसकी वजह से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने पूर्व में हुए 1120 बूथों पर कार्यक्रमों की समीक्षा की। बूथों पर बीएलए 1 और बीएलए 2 के गठन के लिए निर्देश दिए गए। समिति और खंडों की संरचना के विषय में जानकारी ली। विधायक अजय महावर ने कहा कि इस बार सभी मंडल अध्यक्ष ऊर्जावान हैं और अधिकतर युवा हैं। पार्टी ने इस बार युवाओं को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी है। आज देखा जाए तो मंडल अध्यक्ष का व्यक्तित्व ही पार्टी को मजबूत बनाता है और एक मंडल प्रधान लगभग 60-70 हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। सत्य नारायण गौतम ने बताया कि जनवरी माह में प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का बूथों पर प्रवास भी रहेगा। इस दौरान कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी प्रवास हो सकता है।

बैठक में दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह, सीताराम गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ. यूके चौधरी, संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, उपाध्यक्ष दिनेश धामा, बृजेश सिंह, सचिन मावी, अक्षय पुरोहित, पूनम चौहान, सुशील चौधरी प्रवक्ता दीपक चौहान, रेखा सिन्हा और राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.