हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल होंगी सम्मानित
जासं, नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को बृहस्पतिवार को नारी
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 11:35 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को बृहस्पतिवार को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पहली बार किसी महिला को कानून और न्याय के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिया जाएगा। गत अपै्रल में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में हाई कोर्ट की कार्यशैली में काफी बदलाव देखने को मिला है। वह न्यायपालिका में पारदर्शिता को लेकर काम कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें