विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या पीएम मोदी से भी यही कहेगा सुप्रीम कोर्ट?' चुनाव आयोग और CJI से अभिजीत दीपके का बड़ा सवाल

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 01:23 PM (IST)

अभिजीत दीपके ने केरलम कांग्रेस के सीजेआई पर विवादित पोस्ट को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

अभिजीत दीपके ने की पत्रकारों से बात।

अभिजीत दीपके ने की पत्रकारों से बात।

HighLights

  1. दीपके ने केरलम कांग्रेस के सीजेआई पोस्ट पर टिप्पणी से इनकार किया।

  2. सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए।

  3. इंडी गठबंधन के दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम कांग्रेस के सीजेआई पर किए गए विवादित एक्स पोस्ट को लेकर जब मंगलवार को सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके से पत्रकारों ने सवाल किया तो वो बोले, मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

दीपके ने कहा, मैं उस पोस्ट पर अभी कुछ नहीं कहना चाहूंगा क्योंकि हाल ही सीजेआई और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कोर्ट की नहीं है। दीपके ने सवाल किया, कोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।

क्या नरेंद्र मोदी से भी सीजेआई ये बात कहेंगे?

दीपके आगे बोले, हमने देखा वोट हटाने के बाद बंगाल में क्या हुआ। सीजेआई ने क्या कहा? वो बोले कि अगर लोग वोट नहीं डाल सकते तो अगले चुनाव में वोट डाल सकते हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी से भी यही बात कहेगा कि इस बार उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है, वो अगली बार चुनाव लड़ सकते हैं? अगर सुप्रीम कोर्ट ये नहीं कह सकता तो वो वो वोटर्स से ऐसी बात कैसे कह सकते हैं?

इंडी गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर क्या बोले दीपके?

इसके साथ ही दीपके ने सोमवार को हुए इंडी गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, मैं कल दिल्ली में हुए इंडी गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण प्रदर्शन था।

पूरे देश का एकजुट होना और इस तरह के प्रदर्शन करना जरूरी है, खासकर इंडिया गठबंधन के लिए, क्योंकि वह विपक्ष में है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक देश भर में ऐसे प्रदर्शन होते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा ही होगा।