'आप' की महिला विधायकों ने किया प्रदर्शन, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ नारेबाजी
आम आदमी पार्टी की महिला विंग, यूथ विंग और महिला विधायकों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग, यूथ विंग और महिला विधायकों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है, दिल्ली में कानून व्यवस्था सीधे केंद्र सरकार के पास है और आज स्थिति यह हो गई है कि दिल्ली में हर रोज बलात्कार और महिला उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं।
बुराड़ी रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक, स्वाती मालीवाल के खिलाफ FIR दर्ज
प्रदर्शन में शामिल 'आप' विधायक सरिता सिंह ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। दिल्ली पुलिस को सिर्फ आम आदमी पार्टी के विधायकों को झूठे केसों में फंसाने की लिए हमारे पीछे छोड़ा हुआ है जबकि राजधानी में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा नहीं दी जा रही।
आशुतोष ने कहा नहीं डरते हम, भाजपा चाहे तो केजरीवाल को करवा दे गिरफ्तार
पुलिस ने महिला विधायकों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी की महिला विधायक भावना गौड़, सरिता सिंह, राखी बिड़लान, वंदना कुमारी और अलका लांबा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
'आप' के खिलाफ भाजपा ने जारी की जन चार्जशीट, मांगा केजरीवाल का इस्तीफा