पंजाब चुनाव: 4 दिनों में जारी हो जाएगी 'आप' उम्मीदवारों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियोंं की पहली सूची चार दिनोंं के अंदर जारी हो जाएगी।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियोंं की पहली सूची चार दिनोंं के अंदर जारी हो जाएगी। इस बारे मेंं पूछे जाने पर उन्होंंने कहा कि सभी लोगोंं को पहली सूची का बेसब्री से इंतजार है। खुद के चुनाव लड़ने की बात को उन्होंंने सिरे से खारिज कर दिया।
आप नेता संजय सिंह ने पहली सूची मेंं कितने प्रत्याशियोंं के नाम की घोषणा होगी, इसकी जानकारी देने से भी इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस सूची मेंं 26 नाम होंंगे। आप की पॉॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक मेंं इन नामोंं पर चर्चा हो चुकी है और पार्टी की पंजाब इकाई की स्क्रीनिंग कमेटी ने इन पर अपनी स्वीकृति दे दी है।
केजरीवाल के बाद अब इस 'आप' विधायक ने PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप