Move to Jagran APP

एमसीडी ने फर्जी सर्वे कर हजारों लोगों की जान खतरे में डाली : आप

फोटो 505 - दिलीप पांडेय ने कहा निगम चुनावों इस बार दिल्ली की जनता भाजपा नाम के कचरे को झाड

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:12 AM (IST)
एमसीडी ने फर्जी सर्वे कर हजारों 
लोगों की जान खतरे में डाली : आप
एमसीडी ने फर्जी सर्वे कर हजारों लोगों की जान खतरे में डाली : आप

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम पर झूठा सर्वे प्रस्तुत करके हजारों लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

पाठक ने कहा कि 15 जुलाई को नगर निगम की निरीक्षण समिति की सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 8 लाख मकानों में से सिर्फ 2 मकान ही गिर सकते हैं, जबकि महापौर जय प्रकाश के क्षेत्र में बुधवार एक मकान गिर गया था, जिसमें एएसआइ की मौत हो गई और आज बटवाला चौक के पास एक मकान गिर गया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि उत्तरी नगर निगम के महापौर जय प्रकाश व सर्वे में शामिल अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।

बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पाठक ने इस संबंध में दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली के नगर निगम हर वर्ष इमारतों की स्थिति के संबंध में एक सर्वे करते हैं जिसमें पता लगाया जाता है कि कितनी इमारतें जर्जर हो चुकी हैं और गिर सकती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत पिछले महीने 15 जुलाई को नगर निगम उत्तरी ने अपने क्षेत्र से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

एमसीडी में भ्रष्टाचार के कारण सड़क पर परेशान होती है दिल्ली की जनता : प्रेसवार्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पाडेय ने दिल्ली में जलभराव का मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली की जनता बारिश में सड़क पर परेशान होती है। दिल्ली को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी एमसीडी की है, लेकिन सफाई का बजट भाजपा नेताओं की जेब गर्म करने में चला जाता है। आने वाले निगम चुनाव में इस बार दिल्ली की जनता भाजपा नाम के कचरे को झाड़ू मारकर साफ कर देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.