AAP और इंडिया गठबंधन का कश्मीरी गेट पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
-1791366651290_m.webp)
'आप' का कश्मीरी गेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन ( जागरण )
HighLights
AAP और इंडिया गठबंधन का कश्मीरी गेट पर विरोध प्रदर्शन।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 'आप' के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है, जो पूरी स्थिति पर नजर बनाकर रखे हुए हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार से अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।
पात्र मतदाताओं को निशाना बनाने की कोशिश : विपक्षी दल
विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह की स्थिति लोकतंत्र के लिहाज से किसी भी मायने में उचित नहीं है।
इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए इंडिया गठबंधन के नेता एसआईआर की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों का साफ कहना है कि हम इस तरह की प्रक्रिया को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे।
एसआईआर को लेकर विपक्षी दल लामबंद
बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में लामबंद होते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें पुलिस बेरिकेड का सहारा लेकर रोकती हुई भी दिख रही है।
लेकिन, कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस के इस रवैये का भी विरोध किया जा रहा है। 'आप' मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शियता की मांग कर रहे हैं।
लोगों का भरोसा लोकतंत्र पर बरकरार रहे : विपक्षी दल
आप नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। आप का कहना है कि लोगों का भरोसा लोकतंत्र पर बरकरार रहे। इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाएगा।
इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से न्यायसंगत बनी रहे। वहीं, आप के अलावा अन्य विपक्षी दल भी एसआईआर के खिलाफ अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ED की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी, विधायक शेरी कलसी की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन
