विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी कर्मचारी को पीटने के आरोप में AAP विधायक का पति गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 16 Jan 2016 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2016 07:50 AM (IST)

आम आदमी पार्टी की दिल्ली के आरके पुरम से विधायक के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक प्रमिला टोकस के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित रूप से काम करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 15 दिसंबर को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कियाा था।

एक और 'आप' विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पति समेत फरार

शिकायत में आरोप था कि आरके पुरम के सेक्टर 12 में अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के दौरान आरके पुरम की विधायक प्रमिला टोकस के पति धीरज और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर कई महिलाओं ने उन्हें पीटा था।

सोमनाथ के बगावती सुर, नरेंद्र मोदी जैसे नहीं अरविंद केजरीवाल

प्राथमिकी के साथ दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विधायक ने हमले के लिए उकसाया था। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने धीरज को नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रमिला को भी नोटिस भेजा गया है। अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।