Move to Jagran APP

कोर्ट से मिली AAP विधायक महेंद्र यादव को राहत, मिली जमानत

दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को जमानत मिल गई है। दिल्ली की एक निचली अदालत ने बीस हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2016 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2016 03:43 PM (IST)
कोर्ट से मिली AAP विधायक महेंद्र यादव को राहत, मिली जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को जमानत मिल गई है। दिल्ली की एक निचली अदालत ने बीस हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली। बता दें कि शुक्रवार को विधायक महेंद्र यादव को दंगा फसाद, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने यादव को उनके सहयोगी रोशन पंडित के साथ गिरफ्तार किया था।

loksabha election banner

क्या है आरोप
आप विधायक यादव पर सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। इसी मामले में महेंद्र यादव के अलावा आप विधायकों सुरेंद्र यादव, जरनैैल सिंह, गुलाब सिंह, भगवान गौड़ और नरेश बालियान पर भी मामला दर्ज हुआ है।

'आप' ने क्या कहा
आप पार्टी ने यादव का बचाव करते हुए कहा है कि दिल्ली में बच्ची के साथ बलात्कार का विरोध करना अब अपराध हो गया है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया था और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। दिल्ली में अब बच्ची के साथ बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन करना अपराध हो गया है।'

दिल्ली पुलिस की सफाई
दिल्ली पुलिस का आरोप है कि यादव उत्तेजित भीड़ को उकसाने का काम कर रहे थे। आप के नेता और उनके समर्थक बलात्कार के मामले का राजनीतिकरण करने में जुटे हुए हैं। वह यह अफवाह फैला रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है जबकि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और निहाल विहार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को चिकित्सा और काउंसिलिंग उपलब्ध कराई गई और उसका फिलहाल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.