Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Arvind Kejriwal LIVE News: 'मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी...इस पर दाग लगाना चाहती है BJP, सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal LIVE News ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के समन पर दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार भी कल बुधवार को पेश नहीं हुए। इसके बाद आधी रात को बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया, जब आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने एकाएक दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर सकती है।

By Abhishek TiwariThu, 04 Jan 2024 03:57 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ईडी के समन पर आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए कल बुधवार को तीसरी बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद देर रात को आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने आशंका जताई है कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर गुरुवार की सुबह छापा मारा जा सकता है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

4 Jan 202412:46:18 PM
Delhi CM Live: मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी- अरविंद केजरीवाल

आबकारी घोटाला मामले में ईडी के समन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सच्चाई यह है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ था। बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है और वे इसमें सेंध लगाना चाहते हैं। मेरे वकीलों ने बताया है "मुझे जो समन भेजा गया है वह अवैध है। बीजेपी का मकसद मेरी जांच करना नहीं है, बल्कि मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं करने देना है. वे जांच के बहाने मुझे बुलाना चाहते हैं और फिर गिरफ्तार करना चाहते हैं।”

4 Jan 202411:45:58 AM
Kejriwal News Today: एक और मामले में मुश्किल में केजरीवाल सरकार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी लैब टेस्ट की एक और सीबीआई जांच की सिफारिश की है। आरोप है कि मरीजों की एंट्री को चिह्नित करने के लिए नकली/गैर-मौजूद मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया था। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

4 Jan 202411:23:51 AM
Delhi CM Live: दुनिया देख रही भारत में लोकतंत्र की स्थिति- संजय राउत

ईडी के समन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पेश न होने के मामले को शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने इसे इमरजेंसी जोड़ा है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "इमरजेंसी के समय ऐसा ही हो रहा था, लेकिन इंदिरा गांधी में लोकतंत्र के प्रति एक श्रद्धा थी, लेकिन अब सरकार जिस तरह की तानाशाही केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कर रही है, इसे पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र की स्थिति क्या है?"

4 Jan 202411:00:04 AM
Arvind Kejriwal Live: आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेस करेगी AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में ईडी के समन के मामले को लेकर आज दोपहर को आप प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करेगी।

4 Jan 202410:52:13 AM
Delhi CM Live: 'चोरो की बारात...जांच एजेंसी से भाग रहे केजरीवाल'- बीजेपी

आम आदमी पार्टी के इस दावे के बाद कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने जा रही है, इस पर दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचेदवा ने आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। सचेदवा ने आप को चोरों की बारात करार दिया, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए शोर और मातम मना रहे थे क्योंकि वह जांच एजेंसी से भाग रहे हैं।

4 Jan 202410:36:53 AM
Kejriwal News Today: यह झूठा मामला है- AAP नेता जैस्मिन शाह

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर आप नेता जैस्मिन शाह ने कहा, "कथित शराब घोटाले की पिछले दो साल से चल रही है। जांच से साबित हो गया है कि यह झूठा मामला है। यह एकमात्र मामला है जिसमें एक भी पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। दो साल की जांच के बाद भी। ईडी को एक भी ठोस सबूत नहीं मिला।"

4 Jan 202410:31:16 AM
Delhi CM Live: जो भ्रष्टाचार करेगा उसके पास जाएगी ED- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

प्रवर्तन निदेशालय के समन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेश न होने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "ईडी कार्रवाई वहीं करती है जहां जहां घोटाला और भ्रष्टाचार होता है। जो भ्रष्टाचार करेगा उसके पास तो ईडी जाएगी ही। क्या भ्रष्टाचार और घोटाला करने वालों को छूट दे दें?"

4 Jan 202410:20:37 AM
Delhi CM Live: जांच से भाग रहे केजरीवाल- बीजेपी

बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने ईडी के समन में पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्हें कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होने के बजाय विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया की आप (केजरीवाल) शराब घोटाले में एजेंसी का सहयोग क्यों नहीं क रहे हैं? क्या ईडी को आपके हिसाब से काम करना चाहिए?

4 Jan 202410:15:38 AM
Kejriwal News Today: AAP मुख्यालय पहुंचने लगे कार्यकर्ता

दिल्ली आबकारी मामले में ईडी के समन पर अरविंद केजरीवाल के तीन बार पेश न होने के बाद आप नेताओं ने आज उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में जुटने लगे हैं।

4 Jan 202410:10:10 AM
Kejriwal News Today: 3 दिन के गुजरात दौरे पर जायेंगे अरविंद केजरीवाल

ईडी के समन के बीच खबर है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिन के गुजरात दौरे पर जायेंगे। वह 6,7,8 जनवरी को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जेल में बंद आप विधायक चैतर बसावा से भी मिलेंगे। साथ ही चैतर बसावा के परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

4 Jan 202410:02:36 AM
Delhi CM Live: अरविंद केजरीवाल अरेस्ट होने वाले हैं- AAP नेता जैस्मिन शाह

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी के समक्ष पेश न होने पर आप नेता जैस्मिन शाह ने कहा, "पुख्ता सूत्रों के हवाले से हमें पता चला था कि ED की रेड होने वाली है और अरविंद केजरीवाल अरेस्ट होने वाले हैं। समन जारी होने से पहले बीजेपी को पता चल जाता है कि समन जारी होने वाला है। 24 घंटों से हर एक भाजपा का नेता कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल अरेस्ट होने वाले हैं। इसका मतलब साफ है कि अरेस्ट वारंट निकलेगा तो भाजपा के दफ्तर से निकलेगा। ईडी बाद में कार्रवाई करेगी।"

4 Jan 20249:48:40 AM
Arvind Kejriwal Live: अरविंद केजरीवाल को जारी हो सकता है चौथा समन

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईडी दिल्ली आबकारी नीति मामले में पेश होने से इनकार करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जवाब की जांच कर रही है। उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए चौथा समन जारी हो सकता है।

4 Jan 20249:32:37 AM
BJP लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को करना चाहती है गिरफ्तार- AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के नेता जैस्मीन शाह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि वे (बीजेपी) आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं और लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं। वह कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अब तक, सभी उन्हें भेजे गए समन अवैध हैं। विश्वसनीय स्रोतों से हमें पता चला है कि छापेमारी की जाएगी और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाएगा।"

4 Jan 20248:41:39 AM
अरविंद केजरीवाल को है गिरफ्तारी का डर- BJP

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के सीएम हमला बोलते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल को यह डर है कि अगर वह ईडी को जवाब देने जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, यह उनके भ्रष्टाचार में शामिल होने का संकेत देता है। आज या कल उन्हें ईडी के सवालों का जवाब देना ही होगा। ईडी के समन से बच रहे हैं केजरीवाल!"

4 Jan 20248:39:23 AM
शराब ने अरविंद केजरीवाल की आत्मा का नाश किया- BJP

ईडी के समन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जांच एजेंसी के समक्ष पेश न होने पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है, लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है।"

#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर देश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है। आज सुबह से चोरों की बारात शोर मचा रही है... जब चोरी… pic.twitter.com/M6xIpsDhlY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024
4 Jan 20248:20:37 AM
कार्रवाई को लेकर क्यों आशंकित है AAP?

जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को लेकर इसलिए भी आशंकित है, क्योंकि प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा-19 के तहत ईडी को यह अधिकार है कि समन के बाद भी अगर कोई आरोपी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो ईडी उसे गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि जांच एजेंसी के पास अरेस्ट करने के लिए पुख्ता आधार हो।

4 Jan 20248:12:26 AM
पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

बता दें कि सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में सीबीआई द्वारा मामले के संबंध में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था, बाद में उन्हें ईडी द्वारा दायर मनी लॉन्डिंग मामले में हिरासत में ले लिया गया था। वहीं संजय सिंह को जांच एजेंसी ने उनके घर पर पूछताछ के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और नायर को नवंबर 2022 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया, उसके बाद ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

4 Jan 20248:11:57 AM
पार्टी के सहयोगी नेता हो चुके हैं गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल की पार्टी के सहयोगी नेता पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संचार प्रभारी विजय नायर को पहले ही इस सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

4 Jan 20248:02:50 AM
दिल्ली पुलिस ने CM आवास के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

इस स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मेन गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है और पूछताछ के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जा रहा है।

Delhi | Security heightened outside the residence of Delhi CM & AAP leader Arvind Kejriwal

AAP Minister Atishi, in a post on social media X last night, claimed that they had information about the possible arrest of Arvind Kejriwal after a raid by the Enforcement Directorate at… pic.twitter.com/IlpkzbjOmy

— ANI (@ANI) January 4, 2024
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us