दिल्ली PHQ से बाहर आए MLA कमांडो सुरेंद्र और अलका लांबा, नहीं हुई गिरफ्तारी
आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह और अलका लांबा दिल्ली पुलिस मुख्यालय से बाहर आ गए हैं। इस दौरान आप विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे कमांडो सुरेंद्र सिंह और अलका लांबा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष भी हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह और अलका लांबा दिल्ली पुलिस मुख्यालय से बाहर आ गए हैं। इस दौरान 'आप' विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे कमांडो सुरेंद्र सिंह और अलका लांबा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष भी मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय से बाहर आने के बाद 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा पार्टी के जिस विधायक के खिलाफ एफाआईआर दर्ज होगी वो सरेंडर करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कमांडो सुरेंद्र सिंह और अलका लांबा कानून से भाग नहीं रहे हैं और इन दोनों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।
अलका लांबा पर एक दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस तोड़फोड़ के दौरान ही अलका के सिर पर किसी ने पत्थर मारा दिया था, जिसकी वजह से उन्हें चोट भी आई थी।
बता दें कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार में लंबे समय से खींचतान चल रही है। वहीं केजरीवाल सरकार कई बार पुलिस को दिल्ली सरकार के आधीन करने की वकालत कर चुके हैं।