हरियाणा में किसान आदोलन तेज करेगी आप: सुशील गुप्ता
राज्य ब्यूरो नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा किसान इकाई प्रदेश में चल रहे किसान
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा किसान इकाई प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर उसे धार देने का काम करेगी। यह बात आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। शुक्रवार को गुप्ता के दिल्ली स्थित निवास पर पार्टी की हरियाणा किसान सेल की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा के कई गावों से किसान पहुंचे थे। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि जहा किसान खड़ा है, वहा आम आदमी पार्टी का प्रत्येक सदस्य खड़ा है।
बैठक के बाद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ प्रदेश के हर क्षेत्र में अपना विरोध-प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। ऐसे में अब जरूरत है किसान आदोलन को तेज करने की। इसके लिए आए आम आदमी पार्टी से जुडे़ किसान संगठनों ने किसानों के प्रत्येक आदोलन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा हरियाणा में जहा भी किसान आदोलन कर रहे हैं, वहा पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े होंगे। बैठक में केंद्र सरकार के बनाए किसान कानून की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी हाल में यह कानून मान्य नहीं है।
बैठक में सासद प्रतिनिधि दीपक जैन, आप किसान सेल से हरियाणा प्रभारी चौधरी गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष निरंजन राम गूर्जर, संगठन मंत्री सुरेंद्र भाभू, जिला अध्यक्ष हिसान जगदीश सरपंच, मध्य जोन अध्यक्ष राकेश चादवास, दक्षिण जोन अध्यक्ष विजय गोदारा, उत्तर जोन अध्यक्ष अमरपाल आर्य समेत कई लोग उपस्थित रहे।