बेरोजगारों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनने की दिखाई राह
इन्द्रप्रस्थ संजीवनी संस्था की ओर से नारायणा में बृहस्पतिवार को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेरोजगार पुरुष व महिलाओं को रोजगार किट प्रदान की गई। ताकि वे उसे बेचकर अपनी आजीविका का सृजन कर सके। रोजगार किट में 150 अलग-अलग तरह के मास्क व सैनिटाइजर की बोतलें है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ में निगम में करोल बाग जोन चेयरमेन तेजराम फौर पारामाउंट केबल के एमडी संदीप अग्रवाल संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। लोग को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ संजीवनी संस्था लॉकडाउन के समय से दिल्ली में जरूरतमंद लोग की मदद को तत्पर है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : इन्द्रप्रस्थ संजीवनी संस्था की ओर से नारायणा में बृहस्पतिवार को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेरोजगार पुरुष व महिलाओं को रोजगार किट प्रदान की गई। ताकि वे उसे बेचकर अपनी आजीविका का सृजन कर सकें। रोजगार किट में 150 अलग-अलग तरह के मास्क व सैनिटाइजर की बोतलें हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ में निगम में करोल बाग जोन चेयरमेन तेजराम फौर, पारामाउंट केबल के एमडी संदीप अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। लोग को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव ने कहा कि इन्द्रप्रस्थ संजीवनी संस्था लॉकडाउन के समय से दिल्ली में जरूरतमंद लोग की मदद को तत्पर है। रोजगार किट खत्म हो जाने पर, संस्था दोबारा उन्हें किट उपलब्ध कराएगी। बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराकर संस्था का यह कदम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
दुष्यंत गौतम ने संस्था की पहल की काफी सराहाना की और कहा कि सामाज के दूसरे लोग को भी इस मुश्किल की घड़ी में जरूरतमंद की मदद को तत्पर रहना चाहिए। संस्था के इस कदम से न सिर्फ स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बल मिलेगा।