विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 4 कांग्रेसी गिरफ्तार, FIR में गंभीर धाराएं; थोड़ी देर में होगी कोर्ट में पेशी

Published: Fri, 20 Feb 2026 05:56 PM (IST)

भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ...और पढ़ें

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 4 कांग्रेसी गिरफ्तार। (वीडियो ग्रैब)

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 4 कांग्रेसी गिरफ्तार। (वीडियो ग्रैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FIR में कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिसमें साजिश और अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस के साथ काफी देर तक हाथापाई की और विरोध किया। दिल्ली पुलिस अब इस घटना के पीछे की बड़ी साजिश की जांच कर रही है। चारों में मुख्य अपराधी की पहचान बिहार के सोनपुर जिले के कृष्णा हरि के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-02-20 at 14.36.23

तिलक मार्ग थाने के बाहर पत्रकारों का लगा जमावड़ा। जागरण

काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर ले जाने की थी प्लानिंग

जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर किसी भारत मंडपम के AI समिट में घुसने की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें डर हुआ कि गेट पर सख्त चेकिंग के दौरान काले छाते से वे पकड़े जा सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और टी-शर्ट पर ही स्टिकर प्रिंट करवाए। पुलिस अब स्टिकर कहां से प्रिंट करवाए गए, इसकी गहन जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और आगे के खुलासे होने की संभावना है।

FIR में लगीं ये धाराएं:

  • धारा 61(2) – आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy)
  • सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाना (Hurt to Public Servant)
  • सरकारी कर्मचारी पर हमला और चोट (Assault & Hurt to Public Servant)
  • सरकारी आदेश की अवहेलना (Disobedience to Public Servant)
  • गैरकानूनी जमावड़ा (Unlawful Assembly)
  • समान इरादा / कॉमन इंटेंशन (Common Intention)

क्या है मामला

इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआ समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।

हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पर ले गई थी।

भाजपा ने जताया विरोध

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए जमकर निशाना साधा।

पोस्ट में भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए लिखा की जिस समय देश एक प्रतिष्ठित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है उस समय कांग्रेस ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें- AI समिट में बवाल करने वालों की हुई पहचान, बिहार के दो और यूपी का एक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल

यह भी पढ़ें- AI समिट में यूथ कांग्रेस ने मचाया बवाल, हिरासत में कई कार्यकर्ता; बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस