तीन वरिष्ठ आइपीएस इधर से उधर
जासं, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मध्य रें
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 11:37 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मध्य रेंज में संयुक्त आयुक्त रहे वीरेंद्र सिंह चहल की पदोन्नत हुई है। विशेष आयुक्त बन जाने पर उन्हें अब ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष आयुक्त ऑपरेशन के पद पर पहले दीपेंद्र पाठक थे। उन्हें यातायात की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से विशेष आयुक्त ऑपरेशन का पद खाली पड़ा था। उत्तरी रेंज में संयुक्त आयुक्त रहे राजेश खुराना को वहां से हटाकर मध्य रेंज की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बाहर से दिल्ली लौटे डॉ. प्रीत हुड्डा को उत्तरी रेंज का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें