Move to Jagran APP

UP Election 2022: दीपावली के बहाने यूपी में जलेंगे चुनावी दीये, अरविंद केजरीवाल ने बनाई रणनीति

UP Election 2022 आम आदमी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है और 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे इस विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही है। आप इस व‍िधानसभा चुनाव में अपना दमखम द‍िखाने में जुटी है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 08:10 AM (IST)
UP Election 2022: दीपावली के बहाने यूपी में जलेंगे चुनावी दीये, अरविंद केजरीवाल ने बनाई रणनीति
UP Election 2022 : अरविंद केजरीवाल दीवाली से पहले अयोध्या जा रहे हैं।

नई दिल्ली [वी के शुक्ला]। यूपी में चुनाव का मौसम है। सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से दांव आजमा रहीं हैं। एक तरफ कांग्रेस की प्रियंका गांधी और सपा के अखिलेश अपनी खोई जमीन को वापस पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। ऐसे में मुकाबला और दिलचस्प होने जा रहा है आम आदमी पार्टी की एंटी से। यूपी से सटे दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने काम के बदले चुनाव में वोट मांगने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दीवाली से पहले अयोध्या जा रहे हैं। केजरीवाल मंगलवार यानी 26 अक्टूबर को अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल पर जा कर राम लला के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण हो रहा है । फिलहाल एक अस्थायी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा रखी हुई है।

loksabha election banner

26 अक्टूबर को अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल जा रहे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दीवाली से पहले अयोध्या जा रहे हैं। केजरीवाल मंगलवार यानी 26 अक्टूबर को अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल पर जा कर राम लला के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण हो रहा है । फिलहाल एक अस्थायी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा रखी हुई है।

2022 में पार्टी लड़ेगी यूपी का विधानसभा चुनाव

आम आदमी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है और 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे इस विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही है। आप इस व‍िधानसभा चुनाव में अपना दमखम द‍िखाने में जुटी है। केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। उधर, पार्टी की ओर से प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जहां तिरंगा यात्रा निकाल कर उत्तर प्रदेश में माहौल गरमाए हुए हैैं, वहीं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उत्तर प्रदेश में अपना योगदान दे रहे हैं। पार्टी लगातार जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठा रही है। हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक अयाेध्या में बन रहा राममंदिर भी आप के केंद्र में है।

दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा होगी लागू

केजरीवाल इसी साल मार्च महीने में दिल्ली विधानसभा सत्र में एलजी (उपराज्यपाल) के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लागू करने की कोशिश करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने अभिभाषण में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है, जब भी यह मंदिर बनकर तैयार होगा, वह दिल्ली के सभी बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने लेकर जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा था मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त

केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10 सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं। इससे पहले गत 13 स‍ितंबर को उपमुख्यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया आैर आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी रामलला के दर्शन करने गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.