Move to Jagran APP

Delhi Police Help Desk: 15 थानों पर आयोजित हुआ सहायता शिविर, लोगों को बताए गए कानूनी दांव-पेंच

Delhi Police Help Desk उत्तरी दिल्ली जिले के 15 पुलिस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान बाबू जगजीवन राम और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भी हेल्प डेस्क लगाए गए।

By Ppradeep ChauhanEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 12:16 PM (IST)
Delhi Police Help Desk: 15 थानों पर आयोजित हुआ सहायता शिविर, लोगों को बताए गए कानूनी दांव-पेंच
उत्तरी दिल्ली जिले के सभी 15 पुलिस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क का हुआ आयोजन। फोटो - दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली, जागरण संवादाता। उत्तरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को उत्तरी जिले के न्याय क्षेत्र के सभी 15 पुलिस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानूनी अधिकार के दांव-पेंच बताए गए। इसके साथ ही बाबू जगजीवन राम और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भी हेल्प डेस्क लगाए गए। लोगों को कानून और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट छांव के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता दी गई। महिलाओं को भी उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। 

loksabha election banner

वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अधिकारों को लेकर सवाल भी पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को काउंसलिंग से संबंधित नियमों के बारे में भी बताया गया। पपेट शो के माध्यम से बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। समाज में बच्‍चों के प्रत‍ि बढ़ रहे अपराध और उनसे बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रमों के तहत नरेला औद्योगिक क्षेत्र में ई-रिक्शा रैली के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी।

उत्तरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरजीत सिंह जसपाल की ओर पांच स्कूलों के बच्चों के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में उन्होंने ‘मौलिक कर्तव्य और कानून जो हर नागरिक को पता होना चाहिए’ विषय का उल्लेख किया। बच्चों को मौलिक कर्तव्यों और कानूनों के बारे में जरूरी जानकारी दी। नरेला के पुलिस स्टेशन में कामगारों के लेबर कार्ड पंजीकरण से जुड़ी जानकारी देना भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.