DTC Bus News Update: ई-टिकट के बाद बस के सफर में अब मददगार होगी आवाज
DTC Bus News Update ई-टिकटिंग के बाद भविष्य में बोल कर रूट नंबर बस आने के समय सहित बस स्टैंड आदि की जानकारी जुटाई जा सकेगी। दिल्ली में पिछले वर्ष ई-टिकट की शुरुआत हुई की गई थी।
नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार बस में सफर को और सुविधाजनक बनाने जा रही है। ई-टिकटिंग के बाद भविष्य में बोलकर रूट नंबर, बस आने के समय सहित बस स्टैंड आदि की जानकारी जुटाई जा सकेगी। दिल्ली में पिछले वर्ष ई-टिकट की शुरुआत हुई की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, ऑडियो फीचर जुड़ने के बाद यात्रियों को सफर के दौरान नया अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिलेगी कि किस रूट पर यात्री ज्यादा सफर कर रहे हैं। इसके बाद जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे, वहां बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। चार्टर ऐप की मदद से ई-टिकट खरीदकर अब तक 40 से 50 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। कोरोना के चलते अभी बसों में सीमित यात्रियों को सफर की अनुमति है। इससे रोजाना 35-40 हजार यात्री ई-टिकट से सफर कर रहे हैं।
465 ई-बसों के लिए जल्द जारी होगा ग्लोबल टेंडर
दो बार फेल हो जाने के बाद परिवहन विभाग जल्द ही 464 ई-बसों के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करेगा। ये बसें क्लस्टर सेवा के तहत आएंगी, जिनका संचालन निजी हाथों में होगा। इन पर कंट्रोल सरकार का रहेगा। बसें महंगी होने के कारण अभी तक कंपनियां सामने नहीं आ सकी हैं। एक बस की कीमत दो करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। इन बसों के लिए मार्च 2019 से प्रक्रिया चल रही है। इस योजना के तहत कुल एक हजार बसों की खरीद की जानी है।
हालांकि इससे पहले डीटीसी की 300 बसों का टेंडर सफल हो चुका है। दिल्ली परिवहन निगम द्वारा पहले से चल रही 300 ई-बसों की भागीदारी के साथ अधिक बसों की भागीदारी न केवल राजधानी को 1,000 ई-बसों के बेड़े के अपने लक्ष्य के करीब ले जाएगी, बल्कि यह दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा बेड़ा भी बन जाएगा। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुणो के बाद दिल्ली में 600 से अधिक ई-बसों को अनुमानित बेड़े में शामिल करेगी।
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा है कि दिल्ली की इलेक्टिक वाहन (ईवी) नीति अपनी तरह की सबसे प्रगतिशील है और यह टेंडर इसका एक अन्य घटक है। ई-बसों को केंद्र की फास्टरEOFप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्टिक व्हीकल्स इन इंडिया- फेम फेज-दो स्कीम के तहत शामिल किया जा रहा है।