Move to Jagran APP

मुंबई में न्यूज चैनल में एंकर ने होटल में दरवाजा बंद कर किया था युवती से दुष्कर्म, 6 दिन बाद भी फरार

दिल्ली के होटल में आरोपित वरुण ने शराब पी जबकि युवती ने जूस पिया। रूम में वरुण ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती को किसी को भी इसके बारे में बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:55 AM (IST)
मुंबई में न्यूज चैनल में एंकर ने होटल में दरवाजा बंद कर किया था युवती से दुष्कर्म, 6 दिन बाद भी फरार
20 फरवरी को घटना के अगले दिन आरोपित वरुण दिल्ली से मुंबई भाग गया था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल आइटीसी मौर्या में 22 वर्ष की युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित वरुण हिरेमथ अबतक दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। 20 फरवरी को घटना के अगले दिन वरुण मुंबई भाग गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए 22 फरवरी को पुलिस टीम मुंबई गई थी। वहां मुंबई पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस वरुण की तलाश में जुटी है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। जांच से पता चला है कि वरुण एक अंग्रेजी न्यूज चैनल में एंकर है और मुंबई स्थित चैनल के कार्यालय में ही काम करता है। उसके पिता की मुंबई में एक फार्मा कंपनी है। पीड़ित युवती के पिता भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

loksabha election banner

युवती पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में रहती है। वह पहले पुणे स्थित एक कालेज में पढाई कर रहीं थीं, तब वरुण के संपर्क में आईं। तीन वर्ष से उनकी वरुण से दोस्ती थी।शिकायत में युवती ने बताया है कि जब वे मुंबई जाती थीं, तो वरुण उनके टैक्सी व खाने का बिल पे करता था। 30 जनवरी को वरुण ने युवती को फोन कर बताया था कि वह 20 फरवरी को किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आएगा। दिल्ली आने के बाद वरुण ने युवती को खान मार्केट में मिलने के लिए बुलाया, वहां दोनों ने खाना खाया व इसके बाद वरुण ने शराब पी। वहां से निकलने के बाद वरुण ने युवती को होटल तक साथ चलने को कहा, तो वे होटल चली गईं। वहां वरुण ने अपने नाम से एक कमरा बुक करा रखा था। होटल में भी दोनों पहले बार में गए वहां वरुण ने दोबारा शराब पी, जबकि युवती ने जूस पिया। उसके बाद दोनों वरुण के कमरे में गए, वहां वरुण ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने युवती को किसी को भी इसके बारे में बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। वरुण के वापस मुंबई जाने के बाद युवती ने 22 फरवरी को चाणक्यपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को होटल से सीसीटीवी फुटेज मिली है। पुलिस ने युवती का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.