Move to Jagran APP

सत्य गिरोह का कुख्यात बदमाश अमित चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

बदमाश पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में पुलिस पर हमला और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। वह अपने साथी समीर के साथ था। लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:09 PM (IST)
सत्य गिरोह का कुख्यात बदमाश अमित चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे
आरोपित पर दर्ज हैं पुलिस पर हमला और लूटपाट के कई मामले

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सत्य गिरोह के कुख्यात बदमाश अमित उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में पुलिस पर हमला और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। वह अपने साथी समीर के साथ था। लेकिन, वह फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। अमित के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस किए गए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर वारदात में संलिप्तता के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

loksabha election banner

अन्य फरार बदमाश समीर की पुलिस कर रही है तलाश

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी को भलस्वा डेयरी इलाके में वाहन जांच के दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस पर गोलियों से हमला कर दिया था। बाद में बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस हमला करने वालों की पहचान में जुटी थी। इसी बीच सूचना मिली कि भलस्वा डेयरी में पुलिस पर हमला सत्य गिरोह के बदमाशों ने किया था। घटना में शामिल दो बदमाश लूटपाट के इरादे से 26 फरवरी को शालीमार बाग इलाके में जाने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ की टीम बताए गए स्थान पर सक्रिय हो गई। तीसरे पहर करीब चार बजे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर पीतमपुरा की तरफ से आते दिखा।

पुलिस की टीम ने उन्हें रुकने का संकेत किया। लेकिन दोनों तेजी से वाहन चलाकर फरार होने लगे। बाद में पुलिस ने डीटी सेंटर माल के समीप मोटरसाइकिल में टक्कर मार बदमाशों को गिरा दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल प्रवीण उन्हें काबू करने में जूट गए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस पर पिस्टल से गोली चला दी। संयोग से गोली पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश अमित को तो धर दबोचा। जबकि उसका साथी समीर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सामना होने पर सत्य गिरोह के बदमाश पुलिस पर गोली चलाने से जरा भी नहीं हिचकते हैं। आरोपित पर उत्तरी-पूर्वी, पूर्वी और शाहदरा जिले में लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज हैं। कई मामले में वह वांछित था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.