Move to Jagran APP

Tractor Parade: दिल्ली में हिंसा के बाद किसान नेता अब खुद से झाड़ रहे पल्ला

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि ट्रैक्टर परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए किसानों को धन्यवाद देते हैं। लोगों से शांति की अपील करते हुए मोर्चा ने कहा कि हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और कानून व्यवस्था के उल्लंघन से आंदोलन को नुकसान होगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 06:08 PM (IST)
Tractor Parade: दिल्ली में हिंसा के बाद किसान नेता अब खुद से झाड़ रहे पल्ला
ट्रैक्टर परेड के लिए हिंसक प्रदर्शन कर उपद्रवी

नई दिल्ली, प्रेट्र/ एएनआइ। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद अब किसान नेता खुद से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने हिंसक प्रदर्शन से खुद को अलग करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की। एक बयान जारी कर कहा गया है कि हिंसा की घटना स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शनकारी शांति बनाए रखें।

loksabha election banner

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि ट्रैक्टर परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए किसानों को धन्यवाद देते हैं। लोगों से शांति की अपील करते हुए मोर्चा ने कहा कि हमने हमेशा माना है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और कानून व्यवस्था के उल्लंघन से आंदोलन को नुकसान होगा।

उपद्रवी राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगः टिकैट

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी हिंसा से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को जानते हैं जो अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये राजनीतिक दलों के लोग हैं जो आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी हिंसक प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह खेदजनक है कि केंद्र सरकार ने इस हद तक स्थिति को बिगड़ने दिया। पिछले दो महीनों से आंदोलन शांतिपूर्ण है चल रहा था।

पंजाब के सीएम ने भी हिंसा की निंदा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्रैक्टर परेड में हिंसा की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में कुछ तत्वों द्वारा हिंसा अस्वीकार्य है। हिंसा की वजह से किसान नेताओं ने खुद को अलग कर लिया और ट्रैक्टर रैली को स्थगित कर दिया। मैं सभी वास्तविक किसानों से दिल्ली को खाली करने और सीमाओं पर लौटने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए जबकि कई जगहों पर पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इसके अलावा लाल किले पर जाकर भी उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.