Chhath Puja Government Holiday: किन-किन शहरों में छठ पर्व की छुट्टी है और कहां नहीं? जानने के लिए पढ़ें- स्टोरी
Chhath Puja 2020 दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ महापर्व पर 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। इसी के साथ दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ (Chhath Parv) प्रारंभ हो गया है।छठ पर्व की शुरुआत नहाए-खाए (Nahay Khay) से बुधवार से हुए। अब इसके बाद 19 नवंबर को खरना या लोहंडा (Kharna or lohanda) मनाया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ महापर्व पर 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। वहीं, हरियाणा सरकार ने पूर्व की तरह इस बार भी छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है। आइये जानते हैं एनसीआर के किन शहरों में छठ पर्व पर 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
दिल्ली (छुट्टी घोषित)
नोएडा (छुट्टी घोषित)
ग्रेटर नोएडा (छुट्टी घोषित)
गाजियाबाद (छुट्टी घोषित)
फरीदाबाद (छुट्टी घोषित नहीं)
सोनीपत (छुट्टी घोषित नहीं)
गुरुग्राम (छुट्टी घोषित नहीं)
रेवाड़ी (छुट्टी घोषित नहीं)
नारनौल (छुट्टी घोषित नहीं)
महेंद्रगढ़ (छुट्टी घोषित नहीं)
पलवल (छुट्टी घोषित नहीं)
दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी है, पर नहीं मनाए त्योहार
दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व पर मंगलवार को ही छुट्टी का एलान कर दिया था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लोगों से घर पर ही त्योहार मनाने की अपील की है। इस बीच बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड-19 के मद्देनजर तालाबों और नदी के किनारों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा है कि जिंदा रहेंगे तो कभी भी पर्व मना लेंगे। फिलहाल, हम इसकी मंजूरी नहीं दे सकते।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में मनाया जा रहा है त्योहार
वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सतर्कता के साथ छठ त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी इस बार 20 नवंबर को है। ज्यादातर लोग इस बार घाट के बजाए सोसायटी और घरों में छठ पूजा करने की योजना बना रहे हैं।
ऐसे मनाया जाता है त्योहार
चार दिवसीय छठ बुधवार से शुरू हो चुका है। इसमें लोग पूरे 36 घंटे निर्जला रहते हैं। बुधवार को को नहाय-खाय है। बुधवार को लोगों ने स्नान कर घर की साफ-सफाई की और सेंधा नमक में बने शुद्ध भोजन का सेवन किया। नहाय खाय वाले दिन ही छठ पर्व की खरीदारी की जाएगी। इसके पबाद 19 नवंबर को खरना किया जाएगा। इसमें व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को गुड़ की बनी खीर और रोटी या पूड़ी का सेवन करेंगे। फिर 20 नवंबर को छठ व्रत है जिसमें पूरे दिन निर्जला रहकर शाम को सूर्य भगवान को अघ्र्य देंगे और 21 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का परायण करेंगे। इसी के साथ इस त्योहार का समापन हो जाएगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो