Move to Jagran APP

Vikaspuri Lake Plan: फाइलों में दब गई है विकासपुरी झील की योजना

Vikaspuri Lake Plan विकासपुरी में यह झील पुलिस लाईन से सटे पार्क व एजी-1 सोसाइटी के पीछे बनना था। करीब डेढ़ दशक पूर्व झील के लिए की गई खोदाई के दौरान यहां कई पेड़ों को काट डाला गया।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 10:20 AM (IST)
Vikaspuri Lake Plan: फाइलों में दब गई है विकासपुरी झील की योजना
यह झील पुलिस लाईन से सटे पार्क व एजी-1 सोसाइटी के पीछे बनाई जानी थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन उसमें से किसी पर भी ठीक तरीके से कार्य नहीं हो सका। फलस्वरूप जो योजना धरातल पर उतरी वह अब लापरवाही का दंश झेल रही है वहीं जो नहीं उतरी वह अधर में लटकी हुई है। हम बात कर रहे हैं विकासपुरी में डीडीए की ओर से बनाई गई झील निर्माण परियोजना की। झील का निर्माण जितने ही जोर शोर तरीके से शुरू किया गया था उतने ही जोर शोर से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

loksabha election banner

विकासपुरी में यह झील पुलिस लाईन से सटे पार्क व एजी-1 सोसाइटी के पीछे बनना था। करीब डेढ़ दशक पूर्व झील के लिए की गई खोदाई के दौरान यहां कई पेड़ों को काट डाला गया। लोगों का कहना है कि पहले यहां बड़े बड़े पेड़ थे, जंगल था। लोगों ने यह सोचकर पेड़ों की कटाई का विरोध नहीं किया कि पेड़ों की कटाई एक अच्छे उद्देश्य के लिए की जा रही है। यहां अब पेड़ भले ही न सही, झील का आनंद हमें मिलेगा। आसपास के भूजल स्तर पर बढ़ोतरी होगी। सूखी जमीन तर होगी। लेकिन अब पुरानी बातें छलावा साबित हो रही हैं। झील के लिए खोदी गई जमीन की सतह पर अब कई पेड़ उग आए हैं।

डीडीए यदि काेशिश करे तो आसपास के क्षेत्र में जमा बारिश के पानी को यहां पहुंचाकर संरक्षित कर सकती है। इससे झील की सतह पर पानी जमा होगा और धीरे धीरे यहां पानी का स्तर बढ़ता चला जाएगा। फिलहाल झील से चंद मीटर के फासले से गुजर रहे पंखा रोड नाले में कॉलोनियों का पानी गिरकर बर्बाद हो रहा है। इस पानी का शोधन कर झील में लाया जा सकता है। इसके अलावा बारिश के दिनों में जो पानी सड़क पर जमा हो जाता है उसे भी यहां भूमिगत पाइप नेटवर्क के जरिए यहां पहुंचाया जा सकता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.