Move to Jagran APP

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में चौथे दिन भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

Delhi Air Pollution 2020 सफर इंडिया के अनुसार पंजाब हरियाणा व दिल्ली के आसपास के इलाकों में शनिवार को 867 जगहों पर पराली जलाने की घटना हुई। इसके एक दिन पहले 1292 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं हुई थी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:15 PM (IST)
Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में चौथे दिन भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब
कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास घने स्मॉग में यमुना पुल का नजारा। जागरण

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली-एनसीआर में लगातार चार दिनों से प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में बरकरार है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खराश व आंखों में जलन महसूस होने लगी है। रविवार सुबह सभी इलाकों में स्मॉग के कारण हवा दमघोंटू बनी रही। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्थिति में पहुंच गई। इस वजह से दिल्ली एनसीआर की हवा घातक बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं कुछ कम हुई हैं लेकिन हवा की दिशा अनुकूल होने के कारण पराली के धुएं से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। सफर इंडिया के अनुसार अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी रहेगी।

loksabha election banner

स्थिति यह है कि रविवार को दिल्ली एनसीआर में सभी जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) पूरे दिन बेहद खराब श्रेणी (300 से अधिक) बनी रही। दिल्ली में एक्यूआइ करीब 349 दर्ज की गई। 24 अक्टूबर को दिल्ली में एक्यूआइ 345 थी। इस तरह एक्यूआइ में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह में हवा की गति कम होने के कारण स्मॉग था। बाद में हवा की गति बढ़ने पर दोपहर में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ। फिर भी मुंडका, आनंद विहार, विवेक विहार, जहांगीरपुरी व बवाना में पूरे दिन हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्थिति दर्ज की गई।

पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी

सफर इंडिया के अनुसार पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के आसपास के इलाकों में शनिवार को 867 जगहों पर पराली जलाने की घटना हुई। इसके एक दिन पहले 1292 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं हुई थी। इस तरह पराली जलाने की घटनाएं करीब 33 फीसद कम हुई। लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवा और उसकी मध्यम गति होने के कारण पराली का धुआं पहुंचने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है।

दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में एक्यूआइ

फरीदाबाद- 350

ग्रेटर नोएडा- 392

गाजियाबाद-379

नोएडा- 362

दिल्ली- 349

गुरुग्राम- 317

दिल्ली में इन जगहों पर अधिक रहा प्रदूषण

जगह        एक्यूआइ

जहांगीरपुरी-  417

बवाना-        418

मुंडका-       414

विवेक विहार-  409

आनंद विहार-  408

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.