Move to Jagran APP

Delhi Yamuna River Water Level: यमुना में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट पर बाढ़ नियंत्रण विभाग

Delhi Yamuna River Water Level आशंका जाहिर की जा रही है कि दो-तीन दिनों में जल स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:12 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:12 AM (IST)
Delhi Yamuna River Water Level: यमुना में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट पर बाढ़ नियंत्रण विभाग
Delhi Yamuna River Water Level: यमुना में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट पर बाढ़ नियंत्रण विभाग

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Yamuna River Water Level: हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में भी यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे यमुना का जल स्तर 203.57 मीटर पहुंच गया। हालांकि, यमुना में जल स्तर अभी चेतावनी के स्तर से नीचे है। वहीं, दिल्ली के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दो-तीन दिनों में जल स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है। इस कंट्रोल रूम से 24 घंटे विभाग के कर्मचारी व अधिकारी यमुना के जल स्तर पर नजर रख रहे हैं, इसलिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है।

loksabha election banner

विभाग के अनुसार, पुराने लोहे के पुल के पास यमुना का जल स्तर 203.57 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी के स्तर (204.50 मीटर) से 0.93 मीटर व खतरे के निशान (205.33 मीटर) से 1.76 मीटर कम है। हथनी कुंड बैराज से शाम छह बजे 31,342 क्युसेक, सात बजे 27,532 क्युसेक, रात आठ बजे 24,952 क्युसेक व रात नौ बजे 19,240 क्युसेक पानी छोड़ा गया है। इस तरह हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच ही हथनी कुंड बैराज से एक लाख तीन हजार 66 क्युसेक पानी छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा। इस वजह से दिल्ली में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।

यह भी जानें

  • 1 लाख तीन हजार 66 क्युसेक पानी हथनी कुंड से छोड़ा गया रात छह से नौ बजे के बीच
  • 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा यह पानी, दिल्ली में बाढ़ की आशंका बढ़ी
  • 203.57 मीटर पहुंच गया है यमुना का जल स्तर
  • 2-3 दिनों में जल स्तर में और हो सकती है बढ़ोतरी
  • 205.33 मीटर है खतरे का निशान
  • 1.76 मीटर कम है अभी खतरे के निशान से पानी का स्तर

यह भी देखें :

दिल्ली हुई पानी पानी, AAP-BJP ने एक दूसरे को पर लगाया आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.