Move to Jagran APP

श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण हो रहा भक्तिमय

यमुनापार में राम भक्त क्षेत्र में घर-घर जाकर दीये वितरित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 10:54 PM (IST)
श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण हो रहा भक्तिमय
श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण हो रहा भक्तिमय

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर यमुनापार में विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष राम भक्त दीपावली से पूर्व ही घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करके खुशियां मनाएंगे। कोरोना काल में शारीरिक दूरी का ध्यान रख राम भक्त मंदिरों में सुंदरकांड पाठ व संकिर्तन कर भूमि पूजन को सफल बनाने की भगवान श्री राम से प्रार्थना कर रहे हैं। यमुनापार में राम भक्त क्षेत्र में घर-घर जाकर दीये वितरित कर रहे हैं। भूमि पूजन के दिन यहां दीपोत्सव मनाया जाएगा।

loksabha election banner

भोलानाथ नगर स्थित हनुमान मंदिर में भूमि पूजन को सफल बनाने के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में क्षेत्र के समाजसेवी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं उन्होंने हारमोनियम और ढोल की धुन पर रामचरितमानस की चौपाई का वाचन करके भूमि पूजन के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान राम भक्तों ने भजन पेश करते हुए वहां मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों के साथ-साथ श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

वहीं यमुना विहार शिव शक्ति मंदिर में भूमि पूजन को सफल बनाने के लिए भी हवन कुंड में पांच आहुतियां दी गईं। पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि दीप जलाएंगे अंधेरा मिटाएंगे, वृक्ष लगाएंगे और प्रदूषण मिटाएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: भारत में रामराज लाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राष्ट्र की सेवा है, पद और प्रतिष्ठा पाना नहीं है। इस दौरान हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गईं। जिससे पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा।

---

जब से भूमि पूजन की तारीख सामने आई है तब से लेकर अब तक क्षेत्र में श्री राम जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। राम मंदिर को लेकर लोगों में बहुत खुशी है, राम भक्त क्षेत्र के घरों में दीये वितरित कर रहे हैं, इस वर्ष दीवाली से पूर्व भूमि पूजन के दिन दीप प्रज्जवलित कर लोग दीपावली मनाएंगे।

मोहित शर्मा, न्यू कोंडली निवासी

---

आज पूरा देश राममय हो उठा है, भूमि पूजन को सफल बनने के लिए लोग मदिरों में पूजा पाठ कर प्रार्थना कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे और भंडारा किया जाएगा। पांच सौ साल से रुके हुए कार्य को पूरा होने में मात्र दो ही दिन शेष रह गए है।

राजेश साहनी, गीता कॉलोनी निवासी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.